Fri, Feb 20, 2026
16 C
Gurgaon

संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए बीसीसीआई ने 1 मार्च को बुलाई विशेष आम बैठक

नई दिल्ली, 7 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है। एसजीएम एक मार्च को मुंबई में होगी।

पिछले महीने जय शाह की जगह देवजीत सैकिया के बीसीसीआई सचिव चुने जाने के बाद से संयुक्त सचिव का पद खाली है। बीसीसीआई संविधान के अनुसार, पद को 45 दिनों के भीतर भरना होगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सचिव सैकिया की ओर से, बीसीसीआई स्टाफ सदस्य ने गुरुवार (6 फरवरी) शाम को एकल-आइटम एजेंडे के साथ राज्य संघों को एसजीएम नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया है कि चुनाव दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होगा।

आम तौर पर एसजीएम बुलाने के लिए 21 दिन के नोटिस की आवश्यकता होती है और बीसीसीआई ने वैधानिक आवश्यकता का पालन किया है।

दो महीने से भी कम समय में यह दूसरी एसजीएम है। पिछला चुनाव 12 जनवरी को हुआ था जब आम सभा ने नए सचिव (सैकिया) और नए कोषाध्यक्ष (प्रभातेज सिंह भाटिया) को चुना था। दोनों को निर्विरोध चुना गया।

संयुक्त सचिव पद के लिए भी मुकाबला होने की संभावना नहीं है। नामांकन दाखिल करने से पहले आम सहमति बनाई जाएगी। पश्चिम क्षेत्र से एक उम्मीदवार को यह पद मिलने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories