Wed, Feb 11, 2026
23 C
Gurgaon

बंगाल में बढ़ी सर्दी: कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.8°C, पूरे राज्य में ठंड का असर तेज

कोलकाता, 12 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान के असर से पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान गिरावट के रुझान पर था, लेकिन शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान और नीचे खिसकते हुए 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। राजधानी में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है और हवा में नमी कम होने से सर्दी तीखी महसूस हो रही है।

गुरुवार को दार्जिलिंग में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीनिकेतन में 9.5 डिग्री और अलीपुरद्वार में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में तापमान लगातार चार से छह डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड जारी है। कई जगहों पर सुबह-सुबह हल्की धुंध भी देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का यह दौर अब पूरे सप्ताह चलेगा। अनुमान है कि अगले सात दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा नीचे रहेगा। पश्चिमी जिलों—जैसे पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर—में पारा नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं तटीय क्षेत्रों, जैसे कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

उत्तर बंगाल के मैदानी जिलों, खासकर मालदा और उत्तर दिनाजपुर में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख उत्तर-पश्चिम बना हुआ है, जिसके कारण बंगाल में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories