Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

सितंबर भर सक्रिय रहेगा मानसून, पश्चिम बंगाल में रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान

सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

कोलकाता, 3 सितंबर (हि.स.)। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सितंबर महीने भर मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मानसून की मौसमी हवाएं अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक प्रभावी रह सकती हैं। हालांकि, दुर्गापूजा के दौरान बारिश होगी या नहीं, इस पर अभी निश्चित अनुमान नहीं लगाया गया है।

चक्रवात का असर

उत्तर-पूर्व बंगोपसागर में बना चक्रवात मंगलवार को निम्न दबाव में बदल गया। बुधवार शाम तक इसके गहरे निम्न दबाव का रूप लेने और ओडिशा तट से होते हुए जमीन पर प्रवेश करने की संभावना है।

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम जिलों में बुधवार को भारी वर्षा हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को कोलकाता, हावड़ा और हुगली में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

उत्तर बंगाल में भी असर

उत्तर बंगाल के कलिंम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार से बारिश की तीव्रता घटेगी, लेकिन रविवार और सोमवार को फिर से भारी वर्षा हो सकती है।

कोलकाता का मौसम

कोलकाता में बुधवार सुबह से बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में शहर में 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई और आर्द्रता 79 से 97 प्रतिशत तक रही, जिससे उमस भरा मौसम महसूस हो रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories