भागलपुर: तेज रफ्तार हाइवा की ऑटो से भिड़ंत, एक यात्री गंभीर, चालक फरार

0
232

तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, एक यात्री की हालत गंभीर, चालक फरार

भागलपुर, 9 दिसंबर (हि.स.)। जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही हाइवा गाड़ी ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक और एक यात्री बुरी तरह घायल हो गए। यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर के बाद हाइवा पलट गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो को धक्का मारते ही वाहन मौके पर ही पलट गया। हादसे के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी खोज में जुटी है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। कई चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, स्पीड ब्रेकर और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

पुलिस ने शुरू की जांच

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल ऑटो चालक का भी इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि फरार चालक की पहचान जल्द की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here