Mon, Mar 16, 2026
19 C
Gurgaon

भागलपुर डीएम के रिश्तेदार चिकित्सक दंपत्ति सड़क हादसे में घायल,अररिया डीएम एसडीएम पहुंचे अस्पताल

अररिया 21 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज के पास आबिद बाबू पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को सड़क हादसे में चिकित्सक दंपत्ति सहित उनके बालक घायल हो गए,जिसे स्थानीय लोगों के प्रयास से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल चिकित्सक दंपत्ति भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के छोटे भाई और उसकी पत्नी है।

घटना की सूचना के बाद डीएम अनिल कुमार ,एसडीएम शैलजा पांडे,बीडीओ संजय कुमार फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायल चिकित्सक दंपत्ति का हालचाल लिया और चिकित्सकों को इलाज के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घायल चिकित्सक दंपत्ति में भागलपुर डीएम को छोटे भाई डॉ देवेंद्र कुमार और उसकी पत्नी डॉ अर्चना कुमारी है।

मामले को लेकर चिकित्सक दंपत्ति ने बताया कि वे लोग सीतामढ़ी से कटिहार कोढ़ा जा रहे थे।फारबिसगंज पेट्रोल पंप के पास रोड कटिंग के पास अचानक से एक चार पहिया वाहन आकर उनकी गाड़ी से टकरा गया।जिसमें वे लोग घायल हो गए।डॉ देवेंद्र कुमार सीतामढ़ी जिला में तैनात हैं,जबकि उनकी पत्नी डॉ अर्चना कुमारी की कटिहार के कोढ़ा पीएचसी में प्रतिनियुक्ति है।ड्यूटी को ज्वाइन करने के लिए ही अपने चार पहिया वाहन से कोढ़ा की ओर जा रहे थे।

अस्पताल पहुंचे डीएम अनिल कुमार और एसडीएम शैलजा पांडे ने घायल चिकित्सक दंपत्ति से उनका हालचाल जाना और समुचित इलाज का निर्देश ऑन ड्यूटी चिकित्सकों को दिया।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार और डॉ रेशमा अली ने चिकित्सक दंपत्ति को खतरे से बाहर बताया है।महिला चिकित्सक डॉ अर्चना कुमारी के सिर के बाएं साइड में चोट लगने और ब्लीडिंग की बात करते हुए स्टिच लगाए जाने की बात कही।चिकित्सक दंपत्ति सहित बालक को खतरे से बाहर बताया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories