Mon, Mar 16, 2026
18 C
Gurgaon

सिरसा: प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए मिठनपुरा में खोला भट्ठा स्कूल

सिरसा, 25 मार्च (हि.स.)। जिला के गांव मिठनपुरा में भट्ठा स्कूल का शुभारंभ ऐलनाबाद के एसडीएम अर्पित संगल व डीएफएससी मुकेश कुमार द्वारा किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा ईंट भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए कार्यस्थल के पास ही भट्ठा स्कूल खोलने का यह दूसरा प्रयास है।

एसडीएम अर्पित संगल ने मंगलवार को बताया इस स्कूल में पढऩे के लिए 30 बच्चों ने दाखिला करवाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सबसे जरूरी है और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में शिक्षा का अपना महत्व है।

शिक्षित व्यक्ति समाज को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें ऐसे प्रयास के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जा सकता है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठाें पर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के बच्चे परिवार के साथ यहां पर आते हैं, जोकि करीब छह माह यहां कार्य करते हैं।

इस दौरान उनके बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद और डबवाली में शीघ्र ही दो स्कूल और खोले जाएंगे। मुकेश कुमार ने बताया कि यह एक पहल है जिसमें भट्ठा एसोसिएशन जैसे निजी संगठन, संपर्क फाउंडेशन और लायंस क्लब जैसे एनजीओ और कई सरकारी विभाग शामिल हैं ताकि इस पहल को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालित करवाने में ईंट भट्ठा एसोसिएशन की बड़ी मदद मिली है। सिरसा के रंगड़ी रोड पर संचालित स्कूल में एसोसिएशन की ओर से बड़ी एलईडी व मिड-डे-मील की तर्ज पर भोजन की व्यवस्था की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories