भावनगर बैंक में बड़ा साइबर हमला
गुजरात के भावनगर में भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है।
साइबर अपराधियों ने भावनगर जिला को-ऑपरेटिव बैंक के सॉफ्टवेयर सिस्टम में घुसपैठ कर करीब 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
350 खातों से किए गए ट्रांजेक्शन
इस भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड में तलाजा, भरतनगर, सुभाषनगर और सिदसर शाखाओं के लगभग 350 खातों से पैसे निकाले गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की छुट्टी के दिन हुई।
मोबाइल एप के जरिए सिस्टम में घुसपैठ
प्रारंभिक जांच में पता चला कि भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड में हैकर्स ने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए बैंक के सॉफ्टवेयर सिस्टम में प्रवेश किया।
इसके बाद उन्होंने अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए।
कई ट्रांजेक्शन कर उड़ाए पैसे
एक बार में 2 लाख रुपये ट्रांसफर की सीमा होने के कारण साइबर अपराधियों ने 350 से ज्यादा ट्रांजेक्शन किए।
इस तरह भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड में कुल लगभग 7 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए गए।
स्टेट साइबर सेल में शिकायत
बैंक प्रशासन ने भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड मामले में गांधीनगर स्थित स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इस ठगी में चार अलग-अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ।
ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित
बैंक चेयरमैन रसिकभाई भिंगराडिया ने कहा कि भावनगर बैंक साइबर फ्रॉड के बावजूद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित है।



