Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

गुरुग्राम : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भीम सेना अध्यक्ष को मिली गोली मारने की धमकी

पुलिस ने कॉल रिकार्डिंग के आधार पर किया मामला दर्ज

गुरुग्राम, 26 अप्रैल (हि.स.)। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से गुरुग्राम निवासी व भीम सेना अध्यक्ष सतपाल तंवर को गोली मारने की धमकी मिली है। सतपाल तंवर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने सतपाल तंवर की पत्नी से भी फोन पर बदतमीजी की है। कॉल रिकार्डिंग के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस सतर्क हो गई।

गुरुग्राम के गांव खांडसा निवासी व भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर ने पुलिस को एक शिकायत देकर कहा है कि बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर वह मुंबई में था। इसी दौरान उसके गुरुग्राम कार्यालय पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम ओ किसी ने फोन करके उसे गोली मारने की धमकी दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया। तंवर के मुताबिक फोन उठाने पर उसकी पत्नी के साथ भी बदतमीजी की गई और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। शनिवार को थाना सेक्टर 37 के प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के संबंध में सतपाल तंवर का कहना है कि उसे कई बार फोन आ चुका है और अपॉइंटमेंट लेकर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। तंवर ने पुलिस से कहा कि उसको मारने की साजिश रची जा रही है। पहले भी अमेरिका से अनमोल बिश्नोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories