Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

भोपाल: लंबित मांगों को लेकर आज मंत्रालय के सामने कर्मचारियों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को वल्लभ भवन (मंत्रालय) के सामने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारियों का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। यह आंदोलन कर्मचारी संघों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर एकजुट होंगे।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि यह प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे वल्लभ भवन क्रमांक-01 के मुख्य द्वार पर होगा। आंदोलन में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ और मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच संयुक्त रूप से भाग लेंगे। प्रदर्शन की सूचना पहले ही राज्य सरकार को दी जा चुकी है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

सुधीर नायक के अनुसार, कर्मचारियों की मुख्य मांगों में शामिल हैं—

  • मंत्रालयीन कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान देना
  • मंत्री स्थापना और मंत्रालय स्थापना में लगे आकस्मिकता निधि कर्मचारियों को नियमित करना
  • 3% महंगाई भत्ता जारी करना
  • स्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कैडर घोषित करने का विरोध
  • समयमान वेतनमान के साथ उच्च पदनाम देना
  • मंत्रालयीन लिपिकों को तृतीय समयमान में तृतीय पदोन्नति का वेतनमान देना
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
  • 70%-80% वेतन देने संबंधी आदेश को निरस्त करने पर हाईकोर्ट के फैसले को लागू करना
  • 2012 में मंत्री स्थापना से मंत्रालय स्थापना में आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे-प्रोटेक्शन का लाभ देना

क्यों हो रहा प्रदर्शन?

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं और सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी वजह से संयुक्त मोर्चा ने मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories