Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

भोपालः हज यात्रियों के लिए आज से शुरू होगा स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण

भोपाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा हज यात्रियों के दल का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण आज (बुधवार) से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह चिकित्सकीय दल 21 अप्रैल तक सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन स्थित मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी हज हाउस में हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण करेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण किया जा रहा है। ये सेवाएं सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक प्रतिदिन दी जाएगी। आगामी 21 अप्रैल के बाद टीकाकरण से वंचित हज यात्री जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में टीका लगवा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय दल द्वारा हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस एवं पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत हेल्थ कार्ड भी दिया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories