Mon, Feb 9, 2026
17 C
Gurgaon

भोपाल के बीएचईएल परिसर में लगी भीषण आग

भोपाल, 24 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईए) के गेट नंबर 9 के पास परिसर के अंदर गुरुवार को वेस्ट मटेरियल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अंदर ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट हुआ है। हजारों पेड़-पौधे आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बीएसईएल परिसर में जिस जगह आग लगी है, वह गेट नंबर 9 से करीब 200 मीटर दूर है। आग इतनी भीषण है कि बीएचईएल परिसर से करीब 20 फीट ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं और परिसर से उठ रहा धुआं 15 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम तैनात है।

फिलहाल किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि, फैक्टरी उससे काफी दूर है, लेकिन अंदर भी हड़कंप की स्थिति है। आग लगने की सूचना मिलते ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव समेत कई अफसर पहुंच गए हैं। मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories