Wed, Mar 11, 2026
36 C
Gurgaon

भोपालः दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक घायल

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित हरीपुरा गांव में रविवार की रात दो बाइकों के बीच सामने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन बंजारा पुत्र फूल सिंह बंजारा (18) निवासी देवगढ़ नरसिंहगढ़ रविवार की शाम अपने गांव से भोपाल के हरीपुरा गांव में रहने वाली बड़ी बहन सीमा के घर बाइक पर सवार होकर आया था। उसके साथ दोस्त आकाश बंजारा भी था। शाम 6 बजे दोनों दोस्त बहन के घर पहुंचे। वे यहां से रात दस बजे गांव लौटने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। दोनों दोस्त गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकें हादसे के समय तेज रफ्तार में थीं। दूसरी बाइक पर अर्जुन का मामा गोपाल सवार था और वही गाड़ी चला रहा था। उनकी बाइक पर पीछे रामजी बंजारा (55) बैठे थे। घटना के समय तीनों हैलमेट नहीं लगाए थे और तीनों के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद चारों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में मामा गोपाल, भांजा अर्जुन बंजारा और रामजी बंजारा शामिल है। पुलिस ने तीनों मृतकों का एक साथ हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि रामजी और गोपाल रायसेन जिले के तिकोदा गांव के रहने वाले थे। रामजी के साड़ु भाई हरीपुरा गांव में रहते हैं। उनसे मिलने के लिए रामजी और गोपाल हरीपुरा गांव की ओर जा रहे थे। अर्जुन के पिता ने बताया कि हादसे की सूचना देर रात उन्हें रिश्तेदारों ने दी। सोमवार की सुबह भोपाल पहुंचे हैं, यहां मॉर्चुरी में बेटे का शव मिला। बेटे ने एक साल पहले ही 12 वीं कक्षा पास की थी, इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। मेरे साथ मेहनत मजदूरी का काम करने लगा था। अर्जुन मेरा छोटा बेटा था, उससे बड़ा एक बेटा और है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories