सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को अंतर-विश्वविद्यालयीय योग विज्ञान केन्द्र की शासी-परिषद् में सदस्य नियुक्त

प्रो. बिहारी लाल शर्मा को योग विज्ञान केन्द्र की शासी-परिषद् में सदस्य नियुक्त

वाराणसी, 24 सितंबर – सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को “अन्तर-विश्वविद्यालयीय योग विज्ञान केन्द्र” की शासी-परिषद् (गवर्निंग काउंसिल) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नामांकन देश भर के कुलपतियों की श्रेणी में किया गया है और इसका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

अंतर-विश्वविद्यालयीय योग विज्ञान केन्द्र की स्थापना 2018 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य योग शिक्षा के ज्ञान-आधार को सुदृढ़ करना और योग विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोध एवं विकास को प्रोत्साहित करना है। शासी-परिषद् में देश के प्रख्यात विद्वान, विशेषज्ञ और कुलपति शामिल होते हैं और इसका संचालन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष के अधीन होता है।

कुलपति प्रो. शर्मा का चयन सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है। इससे न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षिक और शोधगत प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, बल्कि वाराणसी की प्राचीन विद्वत्ता और सांस्कृतिक परंपरा का भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ेगा।

प्रो. शर्मा संस्कृत, वेद, दर्शन, ज्योतिष शास्त्र और भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान हैं। उनके शैक्षिक योगदान और प्रशासनिक नेतृत्व ने विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं और भारतीय ज्ञान-परंपरा के वैश्विक प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विश्वविद्यालय परिवार और विद्वत समाज ने इस चयन को गौरवमयी परंपरा बताया। वरिष्ठ आचार्य प्रो. रामपूजन पांडेय, विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र कुमार, वेद विभागाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र पांडेय और पाली विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद ने प्रो. शर्मा की इस उपलब्धि का स्वागत करते हुए कहा कि यह संस्था की गरिमा को और बढ़ाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories