Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

पैंसिल पैकिंग के नाम पर भूना के युवक से हजारों ठगे, केस दर्ज

फतेहाबाद, 8 मई (हि.स.)। साइबर ठगों ने पैंसिल पैकिंग के नाम पर भूना के एक युवक को अपने जाल में फंसाते हुए उससे हजारों रुपये हड़प लिए गए। इस बारे पीडि़त युवक की शिकायत पर साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गुरूवार को केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी रोहित कुमार ने कहा है कि वह भूना में महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 24 अप्रैल को उसने यूट्यूब पर एक ऐड देखी जिसमें नटराज पैंसिल की पैकिंग का काम करना था। इस पर जब उसने ऐड में दिए गए नंबर पर फोन किया और काम बारे पूछा तो उसने बताया कि उसे यह काम करने के लिए 650 रुपये इन्ट्री फीस देनी होगी। इसके बाद पैमेंट के लिए उसे व्हाटसएप पर क्यूआर कोड भेजा। इसके बाद उसने उक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके पैमेंट कर दी। इसके बाद उसे बताया कि उसका पास बनेगा, जिसके लिए उसे 4150 रुपये देने होंगे। उसने यह राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उसे कहा गया कि उसने अलग-अलग राशि भेजी है, यह राशि उसे एक साथ भेजनी थी। इसके बाद उसने उनके द्वारा दिए गए फोन पे नंबर पर यह राशि भेजी। इसके बाद उससे सामान खरीदने के लिए 7560 रुपये, 9500 रुपये, 12500 रुपये, 19999 रुपये सहित अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 67 हजार 859 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब उसने सामान बारे पूछा तो उससे कोरियर के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे लेकिन उसने यह रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस पर उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला और उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories