Tue, Mar 3, 2026
18 C
Gurgaon

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर जताया आभार

चंडीगढ़, 30 सितंबर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर पार्टी की राष्ट्रीय हाई कमान का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

हुड्डा ने कहा कि फिर से विधायक दल का नेता चुनकर पार्टी ने जिस विश्वास का परिचय दिया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता और उनके मुद्दों को उठाने के लिए सकारात्मक व संघर्षशील विपक्ष की भूमिका निभाने का भरोसा भी दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे पार्टी को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का वोट बैंक और संगठन दोनों मजबूत हुए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार के 11 साल के शासन में ना तो कोई ठोस उपलब्धि है और ना ही विकास के पैमाने पर कोई नजर आने वाला काम हुआ। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और विकास के मामले में नंबर वन था, लेकिन अब विकास के हर पैमाने पर पिछड़ गया है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है कि वह जनता के मुद्दों को उठाए और राज्य में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर राज्य के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories