Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत

पूर्व सैनिक महाबीर व उसके दो बेटे हुए हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

रोहतक, 14 मई (हि.स.)। रोहतक के गांव माजरा में सीवर की सफाई करते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व उसके दो बेटे शामिल है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर का सीवर साफ करने के लिए तीनों की गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से तीनों को सीवर से बाहर निकाला और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव बोहर माजरा निवासी महाबीर के घर के बाहर सीवर ओवर फलो चला रहा था, बुधवार सुबह महाबीर सीवर का ढक्कर हटाने लगा तो वह सीवर में गिर गया।

यह देखकर उसका बेटा दीपक अपने पिता महाबीर को निकालने के लिए सीवर में उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया और इसके बाद दूसरे बेटे लक्ष्मण भी सीवर में उतर गया, वह भी बाहर नहीं आया और अंदर ही रह गया। यह देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचकर ग्रामीणों की मद्द से तीनों को बाहर निकला, इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories