बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भस्म आरती में किए महाकालेश्वर दर्शन

0
309

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भस्म आरती में किए महाकालेश्वर दर्शन

उज्जैन। शुक्रवार प्रातः बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। अलसुबह मंदिर पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह ने विधिविधान से बाबा महाकाल की आराधना की।

दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि वे बिहार और पूरे देश की समृद्धि, शांति और विकास की कामना करती हैं। उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल का बुलावा आया और दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत अद्भुत और अविस्मरणीय रहा।”

मंदिर समिति ने किया सम्मान

महाकालेश्वर दर्शन के उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने मंत्री श्रेयसी सिंह का सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें मंदिर की परंपराओं और भस्म आरती की आध्यात्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि भस्म आरती महाकालेश्वर मंदिर की एक विशिष्ट और दुर्लभ धार्मिक परंपरा है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here