Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

बिजनौर में घर से कूड़ा डालने निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुलदार की आशंका से मचा हड़कंप

बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सुक्खा में रविवार सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय रमा जोशी पत्नी दीपक जोशी सुबह अपने घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।

बाल्टी और शाल मिली, महिला का पता नहीं

काफी देर तक घर न लौटने पर पति दीपक ने तलाश शुरू की। गांव के बाहर उसकी बाल्टी और शाल पड़ी मिली, लेकिन रमा का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर काफी देर तक खोजबीन की, फिर भी महिला का कुछ पता नहीं चला।

गुलदार की आशंका, पर सबूत नहीं मिले

ग्रामीणों को आशंका है कि गुलदार (तेंदुआ) महिला को जंगल की ओर खींचकर ले गया होगा। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि वन अधिकारियों ने बताया कि आसपास गुलदार के पैरों के कोई निशान नहीं मिले, जिससे हमले की संभावना से इनकार किया गया है।

पुलिस और ग्रामीण कर रहे हैं तलाश

मौके पर थाना प्रभारी पुष्पा देवी की अगुवाई में पुलिस टीम व ग्रामीणों ने देर तक तलाश की। समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था।

दो बच्चों की मां थी रमा

रमा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करती थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजन उसकी सलामती के लिए रो-रोकर बुरा हाल हैं।

हालिया समान घटना से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र की एक युवती खेत से रहस्यमय रूप से गायब हुई थी, जिसे बाद में चंडीगढ़ में अपने प्रेमी के साथ बरामद किया गया था। इस घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर सुरक्षा और वन्यजीव हमले की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories