Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत

पलामू, 29 अप्रैल (हि.स.)। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह रतोही गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के बीजका गांव निवासी राजकुमार सिंह (20) के रूप में हुई है। घायलों में इसी गांव के मुनेश्वर सिंह और एक युवती ललिता कुमारी शामिल हैं। दोनों का इलाज रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बीजका गांव से रमकंडा की ओर जा रहे थे। रतोही गांव के पास एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक राजकुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवती ने बताया कि बाइक के संतुलन खोते ही हादसा अचानक हो गया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories