खड़े ट्रक से टकराई माेटरसाइकिल, एक की हुई मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

0
290

जगदलपुर, 3 जनवरी (हि.स.)। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत करकापाल रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक माेटरसाइकिल जा टकराई, इस हादसे में एक युवक मनी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अंन्य माेटरसाइकिल सवर युवक कार्तिक और शेरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज रिफर कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार काे मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार तेतर गांव निवासी मनी अपने दो साथी कार्तिक और शेरसिंह के साथ करकापाल रेलवे क्रॉसिंग के पास मकान का निर्माण कर रहे थे। बीती रात तीनों किसी काम से मोटरसाइकिल में सवार होकर गए हुए थे, जहां से वापसी के दौरान करकापाल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराये। इस हादसे में मनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य माेटरसाइकिल सवार युवक कार्तिक और शेरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है। आज शुक्रवार काे मृतक युवक मनी के शव का पाेस्टमार्टम के बाद उनके परिजनाें काे साैंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here