सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर

0
427

झांसी, 5 मार्च (हि.स.)। एरच थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

समथर कस्बा निवासी राहुल पाल (20) पुत्र अर्जुन दोस्त उमेश प्रजापति (19) पुत्र लखन के साथ बाइक से ग्राम घुरैया निवासी अपनी बुआ के घर गया था। बीती रात वह बाइक से लौट रहा था, तभी बेंदा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दाेनाें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राहुल पाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमेश को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here