Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

बिलासपुर में अनियंत्रित कार पलटी, दो छात्रों की मौत, चार गंभीर घायल

बिलासपुर में कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत, चार गंभीर घायल

बिलासपुर/रायपुर, 9 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोनी थाना पुलिस के अनुसार मृतक ईशु रत्नाकर (26 वर्ष), निवासी खरकेना, डभरा (सक्ति), बिलासपुर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात वह अपने दोस्तों—भास्कर राजपूत (22 वर्ष), अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत—के साथ कार (OD 15 M 4400) से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहा था।

तुर्काडीह चौक के आगे कोनी–सेंदरी मार्ग पर कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और अचानक पलटकर सड़क से नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। कार ईशु रत्नाकर चला रहा था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी चार साथियों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने हादसा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को झाड़ियों से बाहर निकलवाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सड़क पर अचानक नियंत्रण खोने से कार कई बार पलटी और फिर नीचे जा कर रुकी। जांच जारी है और कार से मिले दस्तावेजों व मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories