बिल गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

0
392

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता के क्षेत्रों का उल्लेख किया।

गेट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना की और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने निदान और दवाओं की लागत को कम करने, दुनिया भर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सक्षम बनाने में भारत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर दोनों पक्षों ने साझेदारी को जारी रखने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के ज्ञापन को नवीनीकृत करने के लिए अपनी तत्परता जाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here