बांग्लादेशियों के विरुद्ध वीर लाचित सेना का विरोध मार्च

जोरहाट (असम), 28 मई (हि.स.)। असम में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वीर लाचित सेना ने जोरहाट की ओर एक विरोध मार्च शुरू कर दिया है, जिससे राज्य में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। पारंपरिक अस्त्रों से सुसज्जित लाचित सेना के सैकड़ों सदस्य इस जनआंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। प्रतीकात्मक हथियारों के साथ यह मार्च सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक निर्णायक चरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

लाचित सेना ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक लोकतांत्रिक विरोध की अंतिम सीमा तक न पहुंच जाए। संगठन के सचिव श्रृंखल चालिहा ने कहा, “हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक लोकतंत्र के सारे रास्ते नहीं आजमाए जाते।” इस आंदोलन की मुख्य मांगों में आज़ाद चौधरी की त्वरित गिरफ्तारी और हिरासत शामिल है, जिन्हें संगठन राज्यविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा रहा है।

साथ ही, लाचित सेना ने एक सार्वजनिक अपील जारी कर असम के हर कोने से लोगों से आग्रह किया है कि वे जोरहाट पहुंचकर इस अभियान को और बल प्रदान करें। इसके अलावा, संगठन ने बांग्लादेशी नागरिक या अवैध घुसपैठिया घोषित लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की मांग उठाई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories