Sat, Feb 14, 2026
14 C
Gurgaon

बाबा साहब आम्बेडकर के अपमान के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा

लखनऊ,30 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की ओर से बाबा साहेब के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के अटल चौक पर स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लहराते अखिलेश यादव होश में आओ होश में आओ….. के नारे लगा रहे थे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के चित्र से आधा चेहरा काटकर उसमें अखिलेश यादव का आधा चेहरा जोड़कर बाबा साहेब का अपमान किया गया है। उन्हाेंने ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आज अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का फोटो काटकर खुद की तस्वीर लगाना अखिलेश यादव एंड कंपनी का अक्षम्य अपराध है। यह न केवल बाबा साहब का, बल्कि उनके करोड़ों अनुयायियों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों का जानबूझकर किया गया घोर अपमान है। सपा मुखिया को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी पीडीए का नकाब उतर गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories