Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

भाजपा विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाईवाले तीन दिनों के नेपाल भ्रमण पर काठमांडू पहुंचे

काठमांडू, 30 अप्रैल (हि.स.)। भारत की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले नेपाल के साथ संबंध मजबूत करने और प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ जुड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान चौथाईवाले प्रधानमंत्री और मुख्य विपक्षी दल के नेता पुष्पकमल दहाल ‘प्रचंड’, सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मोर्चों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

काठमांडू आगमन पर चौथाईवाले ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उनकी चर्चा राजनीतिक सहयोग, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने को लेकर केन्द्रित रहने वाली है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की भारत की संभावित यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। ओली के प्रधानमंत्री बनने के दस महीने के बाद भी उनकी भारत यात्रा नहीं हो पाई है। उनकी यात्रा नेपाल के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ संबंधों को गहरा करने और ऐसे समय में सद्भावना को बढ़ावा देने की व्यापक पहल का हिस्सा है, जब दोनों पड़ोसियों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान सीमित हो गया है।

चौथाईवाले के नेपाल भ्रमण को नेपाली राजनीतिक दल के साथ भाजपा की निकटता को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार सुबह काठमांडू पहुंचे चौथाईवाले के शुक्रवार को अपनी यात्रा समाप्त करने और भारत लौटने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories