Sun, Mar 29, 2026
24 C
Gurgaon

भाजपा मुख्य अभियुक्ताें को बचाने का कार्य कर रही है : दीपक बैज

रायपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हाेने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीबीआई की छापामार कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने बयान में कहा है कि सीबीआई छापामारी के बाद 21 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए यह हमें डराना चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर का नाम 8वे नंबर पर लेकिन भूपेश बघेल का 6वें नंबर पर है। सरकार ने ऐसा करके मुख्य अभियुक्ताें को बचाने के लिए कार्य करने की मंशा स्पष्ट कर चुकी है।

दीपक बैज ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार क्यों महादेव सट्टा बंद नहीं कर रही है? मंत्री से लेकर नेता की जेब महादेव सट्टा से भर रहा है। इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद सट्टा का काराेबार फल-फूल रहा है। भाजपा इसे बंद करने के बजाय विपक्ष काे डराने धमकाने में लगी है जाे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हाेने वाली है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को आरोपित बनाया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें भूपेश बघेल छठवें आरोपित के रूप में नामित हैं। कुल 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल भी शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories