Wed, Feb 11, 2026
19 C
Gurgaon

अपडेट-सोनीपत में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-वारदात के बाद पुलिस

ने गठित की तीन टीमें, जमीन विवाद बना हत्या की वजह

– गोहाना के एसीपी

क्राइम ऋषिकांत बोले मुख्यआरोपी की गिरफ्तार कर लिया है

सोनीपत, 15 मार्च (हि.स.)। सोनीपत के उपमंडल गोहाना के गांव जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना

मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे जमीनी विवाद

मुख्य कारण बताया जा रहा है। पड़ोसी मन्नू ने सुरेंद्र पर फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार

दिया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एफएसएल टीम

के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेजा

गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

होली के दिन शुक्रवार को गांव जवाहरा में सुरेंद्र को कई गोलियां

मारी गईं। घटना के वक्त वे अपनी गली में थे, तभी गांव के ही मन्नू ने उन पर पहली गोली

चलाई, जिससे घायल होकर सुरेंद्र एक दुकान में भागे। लेकिन हमलावर ने दुकान में घुसकर

दूसरी गोली मारी, जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने आरोपी मन्नू की बुआ

के नाम दर्ज जमीन खरीदी थी। इस पर मन्नू ने उन्हें जमीन पर कदम न रखने की चेतावनी दी

थी। हाल ही में सुरेंद्र द्वारा जमीन की जुताई शुरू करने पर मन्नू ने गुस्से में आकर

इस वारदात को अंजाम दिया। 42 वर्षीय सुरेंद्र पहले इनेलो से जुड़े थे, लेकिन बाद में

भाजपा में शामिल हो गए। जनवरी 2021 में उन्हें भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष

बनाया गया और हाल ही में मुंडलाना मंडल अध्यक्ष चुने गए थे। वे संयुक्त परिवार में

रहते थे और उनके तीन बच्चे (दो बेटियां, एक बेटा) हैं।

गोहाना के एसीपी क्राइम ऋषिकांत ने बताया कि हत्या की सूचना

मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमें गठित की। लगातार दबिश देने के बाद मुख्य आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया

गया है। सुरेंद्र को सिर और पसली में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही

है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories