Sun, Feb 15, 2026
23 C
Gurgaon

असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

गुवाहाटी, 08 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को असम के कामरूप, तेजपुर और मंगलदै में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नड्डा असम के दो दिवसीय दौरे पर एक दिन पहले मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे थे। गुवाहाटी के कोईनाधरा स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह वह सड़क मार्ग से तेजपुर के लिए रवाना हुए। खराब मौसम के कारण सेना के हेलिकॉप्टर से तेजपुर जाने का कार्यक्रम उन्हें रद्द करना पड़ा।

जेपी नड्डा संस्थान तेजपुर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। वह मंगलदै में कई करोड़ रुपये की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे। इनके अलावा वह मंगलदै के सिविल अस्पताल का दौरा करेंगे। जहां, अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। इस यूनिट का निर्माण 24 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इनके अलावा नड्डा दरंग कैंसर केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

नड्डा असम कौशल विकास विश्वविद्यालय, गेरिमारी का दौरा करेंगे और इसके निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। जुलाई में इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन होना है।

वह दरंग जिले के चार लेन बाइपास का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। वह दरंग जिला आयुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह कछारी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरंग के बाद नड्डा कामरूप जिला स्थित गुवाहाटी आईटी परिसर में शाम को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह चांगसारी एम्स अस्पताल के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करेंगे।

नड्डा का यह दौरा असम में भाजपा की योजनाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories