Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

स्वदेशी अपनाओ जन जागरण कार्यक्रम के तहत सहरसा में भाजपा की पदयात्रा, 500 लोगों ने किया संकल्प हस्ताक्षर

सहरसा, 12 दिसंबर (हि.स.)। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने शुक्रवार को हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अपनाओ जन जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बेडकर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक पदयात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

पदयात्रा के बाद थाना चौक स्थित रैन बसेरा के सामने 500 से अधिक लोगों से स्वदेशी संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए। भाजपा ने लोगों से जीवन भर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया।

मोबाइल निर्माण से लेकर रक्षा उत्पादन तक—भारत आत्मनिर्भर

जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भारत में एक भी मोबाइल फोन फैक्ट्री नहीं थी और पूरा मोबाइल आयात पर निर्भर था, लेकिन आज देश में 200 से अधिक मोबाइल निर्माण इकाइयाँ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों के माध्यम से देश तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा उत्पादन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

भाजपा सहरसा ने घोषणा की कि 13 दिसंबर से Booth, पंचायत और मंडल स्तर पर स्वदेशी संकल्प पत्र अभियान चलाया जाएगा और सभी हस्ताक्षरित संकल्प पत्रों को प्रदेश मुख्यालय में सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

कार्यक्रम संचालन कुमार गौरव ने किया।
इस मौके पर कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, जिला मंत्री पंकज पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, पिछड़ा मोर्चा प्रवक्ता संजीव भगत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories