भाजपा एसटी मोर्चा का आरोप: कांग्रेस और झामुमो कर रही आदिवासियों के बलिदान के साथ विश्वासघात

0
324

भाजपा एसटी मोर्चा ने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना

पश्चिमी सिंहभूम: भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जमुदा, पदाधिकारी हरि चरण शांडिल और रानी बांदिया ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आदिवासियों के संघर्ष और बलिदान के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

इतिहास में आदिवासियों के बलिदान की याद

मोर्चा नेताओं ने 8 सितंबर 1980 के गुवा गोलीकांड और 1 जनवरी 1948 के खरसावां गोलीकांड का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान निर्दोष आदिवासियों को गोलियों से भून दिया गया था। तीरथ जमुदा ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को दबाने के साथ आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया।

झामुमो पर भी हमला

भाजपा नेताओं ने झामुमो पर भी सवाल उठाया कि जो पार्टी कभी आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करती थी, वही आज कांग्रेस जैसी आदिवासी विरोधी पार्टी के साथ सत्ता का आनंद ले रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता की मलाई चखने वाले नेता आदिवासियों की वास्तविक आवाज़ नहीं हैं।

मुख्यमंत्री से की गई मांग

मोर्चा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ें। उन्होंने कहा कि गुवा और खरसावां गोलीकांड के शहीदों का सच्चा सम्मान तभी संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here