Fri, Feb 6, 2026
12 C
Gurgaon

आईएएस पूजा सिंघल के निलंबन वापसी पर भड़की भाजपा, कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आईएएस पूजा सिंघल के निलंबन वापसी को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। जेल से बाहर आते ही उन्हें बहाल कर दिया गया। झारखंड सरकार के साथ कांग्रेस को भी इसका जवाब देना होगा। उन्होंन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए।

रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में झारखंड सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से भी जवाब मांगती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके सीए से 16 करोड़ रुपये बरामद किए गए। पीएमएलए अधिकारियों ने उनसे 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए। वे पिछले 28 महीनों से जेल में थीं। दिसंबर में उन्हें जमानत मिली और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस लेकर उन्हें बहाल कर दिया गया। कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि धनशोधन मामले में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है। सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद 12 मई 2022 को निलंबित कर दिया गया था।

यह मामला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories