Tue, Feb 10, 2026
14 C
Gurgaon

भाजपा की चुनावी तैयारियों को रफ्तार: जिला स्तरीय समितियों की बैठकें आयोजित

– एनडीए के दस प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर

गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। आसन्न पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में तैयारियों को तेज कर दिया है। रविवार को राज्य के सभी 31 सांगठनिक जिलों में चुनाव तैयारी समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। ये समितियां उन 27 प्रशासनिक जिलों को कवर करती हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं।

भाजपा असम प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया के नेतृत्व में राज्य चुनाव तैयारी समिति का गठन किया गया है, जिसकी कमान कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका को सौंपी गई है। राज्य समिति के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में स्थानीय चुनाव तैयारी समितियों का गठन किया गया है।

राज्य भाजपा प्रवक्ता रंजीब कुमार शर्मा के अनुसार, आज की बैठकें राज्य नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुईं। कुल 16 पर्यवेक्षकों को 31 सांगठनिक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे दो-दो जिलों की निगरानी कर रहे हैं। पर्यवेक्षक जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श कर चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं।

प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को राज्य भर में जनसमर्थन मिल रहा है। जिलापरिषद और अंचलिक पंचायत स्तर पर बनाए गए अस्थायी चुनाव कार्यालयों में जनसंपर्क की रफ्तार और जनसमूह की उपस्थिति इसका प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक एनडीए के 10 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर अग्रसर हैं, केवल औपचारिक घोषणाएं बाकी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories