नंदीग्राम में धमाका! वृद्धा के हाथ का हिस्सा उड़ा—क्या छिपा है जूट के धागे में?

0
221

पूर्व मेदिनीपुर, 19 जून — पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में गुरुवार सुबह हुए विस्फोट ने इलाके में सनसनी फैला दी। 66 वर्षीय निहारी दास अधिकारी नामक वृद्ध महिला उस वक्त घायल हो गईं जब उन्होंने अपने घर के सामने पड़े जूट के धागे जैसी वस्तु को छुआ।

जैसे ही उन्होंने उस वस्तु को उठाया, जोरदार विस्फोट हुआ और उनका एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहले उन्हें नंदीग्राम अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर ताम्रलिप्त सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह कोई साजिश थी या कोई छुपा हुआ देसी बम

नंदीग्राम जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये कोई सोची-समझी साजिश थी या हादसा? पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here