Tue, Mar 31, 2026
31 C
Gurgaon

दृष्टिबाधितों का भर्तियों की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

शिमला, 21 अप्रैल (हि.स.)। बैकलॉग कोटे की भर्तियों की मांग को लेकर दृष्टिबाधित संघ ने सोमवार को एक बार फिर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। इससे कुछ समय तक शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। संघ के सदस्य पिछले 25 दिनों से सचिवालय के बाहर खुले आसमान के नीचे धरना दे रहे हैं। इससे पहले वे लगभग डेढ़ वर्ष तक शिमला के कालीबाड़ी क्षेत्र में धरने पर बैठे रहे।

संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि सरकार की उदासीनता और मांगों की अनदेखी से मजबूर होकर उन्हें चक्का जाम जैसा कदम उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि जब तक सरकार का कोई मंत्री या मुख्य सचिव वार्ता के लिए सामने नहीं आता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब आर-पार की है और जब तक बैकलॉग कोटे के अंतर्गत खाली पड़े पदों को भरा नहीं जाता, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

दृष्टिबाधित संघ की मांग है कि राज्य सरकार तुरंत प्रभाव से वर्ष 1995 के बाद से रिक्त पड़े दृष्टिबाधित कोटे के सभी पदों को एकमुश्त भरे। संघ का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में नियुक्तियों के आदेश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार टालमटोल कर रही है।

संघ के सदस्यों का कहना है कि बार-बार वार्ता के बावजूद सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही है। इस कारण उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है।

धरने में शामिल दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें न तो किसी प्रकार की राहत दी जा रही है और न ही आश्वासन को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। ऐसे में अब उन्हें प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है।

बता दें कि दृष्टिबाधित संघ का यह आंदोलन पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories