Sun, Feb 22, 2026
16 C
Gurgaon

भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर दाे जून को, ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर होगा आयोजन

रायगढ़, 30 मई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायगढ़ द्वारा आगामी 2 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि ओपी चौधरी युवाओं के लिए एक आदर्श हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। वे निरंतर जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते आ रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दाे जून को विशाल रक्तदान शिविर में सहभागिता की उम्मीद है।

भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पुनीत अवसर का हिस्सा बनें और जनसेवा में सहभागी बनें।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक मौजूद रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories