Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

कठुआ के जंगल में ड्रोन से दिखा एक और पुलिसकर्मी का शव

कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों का अभियान जारी अब तक चार पुलिसकर्मी बलिदान, तीन आतंकी ढेर

जम्मू, 28 मार्च (हि.स.)। जम्मू-संभाग के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में मुठभेड़ वाले इलाके के आसपास ड्राेन की सहायता से शुक्रवार को एक और पुलिसकर्मी का शव देखा गया है। आतंकियाें से हुई इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियाें का बलिदान हुआ है।इसके साथ ही तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियाें काे भी ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलाें ने आज भी अपना अभियान जारी रखा है और शवों की बरामदगी के लिए कोशिश की जा रही है।

शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ वाले इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल करने के दाैरान एक और पुलिसकर्मी का शव देखा गया। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी बलिदान हुए हैं। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सफियान इलाके की तलाशी के लिए रातभर रुकने के बाद सेना और सीआरपीएफ की सहायता से पुलिस आज सुबह अलग-अलग दिशाओं से आगे बढ़ी जिसके बाद दूसरे दिन भी भारी गोलीबारी और विस्फोटों की तेज आवाजें आ रहीं हैं। गुरुवार को दिनभर चली मुठभेड़ में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन के तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे और तीन पुलिसकर्मी बलिदान हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी लापता था। इस मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित सात अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को ड्रोन की सहायता से मुठभेड़ वाले इलाके में लापता पुलिसकर्मी का शव देखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुबह होते ही शवों की बरामदगी के लिए अभियान फिर से शुरू किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories