Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

बोलपुर में बस पलटने से एक बच्चे की मौत, 30 घायल

बोलपुर में बस पलटने से एक बच्चे की मौत, 30 घायल

बीरभूम, 29 सितंबर (हि.स.) – सप्तमी की सुबह बोलपुर में एक बस पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बोलपुर महकमा अस्पताल के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, नानूर से बोलपुर की ओर जा रही बस तेज गति से चल रही थी। अचानक सामने एक टोटो आ गया। चालक ने टोटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो जाने से बस पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस भी मौके पर पहुँचकर घायलों को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराने में सहायता की। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित किया। बाकी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें 12 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोलपुर-नानूर मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इसके अलावा, अव्यवस्थित टोटो संचालन भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। लोग सड़क की मरम्मत और टोटो पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

हादसे के बाद मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी।

इस घटना ने सड़क सुरक्षा और अव्यवस्थित परिवहन के मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने जल्द सुधार के आश्वासन के साथ सड़क की मरम्मत और यातायात नियंत्रण पर ध्यान देने की बात कही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories