Mon, Feb 2, 2026
14 C
Gurgaon

नेपाल-भारत के बीच रहे सीमा स्तंभ मरम्मत का काम शुरू

काठमांडू, 10 जनवरी (हि.स.)। नेपाल और भारत की खुली सीमा के बीच दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा की पहचान रहे स्तंभों के मरम्मत का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

दोनों देशों के बीच रहे बॉर्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक के निर्णय के मुताबिक नेपाल के पूर्वी सीमा से इस काम की शुरुआत की गई है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सीमा के पास से सीमा स्तम्भ के मरम्मत के काम को दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने किया है।

नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल झापा जिले के एसपी कवींद्र राई ने बताया कि भारत के सिलीगुड़ी के पास और नेपाल के मेचीनगर में रहे बॉर्डर पिलर नंबर 95/12 से इसकी शुरुआत की गई है। एसपी राई के मुताबिक भारत की सीमा सुरक्षा बल एसएसबी की उपस्थिति में इस काम की शुरुआत की गई है।

दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति हुई है कि जितने भी जोड़ संख्या के सीमा स्तंभ हैं उसकी मरम्मत का काम एसएसबी के जिम्मे है जबकि बे-जोड़ संख्या वाले स्तंभों की मरम्मत का काम नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ के जिम्मे है।

नेपाल के झापा जिले की सीमा भारत के पश्चिम बंगाल से 114.2 किलोमीटर की है जिसमें कुल 107 सीमा स्तम्भ होने की जानकारी एपीएफ के तरफ से दी गई है। सीमा स्तंभ मरम्मत के साथ ही जहां पर यह सीमा स्तंभ टूट गए हैं या किसी कारण से गायब हैं वहां नए पीलर लगाने का काम भी किया जाएगा।

सीमा स्तंभ मरम्मत के काम के समय दोनों देशों के तरफ से सीमा सुरक्षा बल के अलावा नेपाल के तरफ से जिला प्रशासन, सर्वे विभाग, स्थानीय जनप्रतिधियों की उपस्थिति में किए जाने पर सहमति हुई है। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories