Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

बलौदाबाजार : बिना अनुमति के बोर खनन पर कार्रवाई, बोर वाहन जब्त

बलौदाबाजार, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की रात तहसील पलारी के ग्राम दतरेंगी में बिना अनुमति के बोर खनन करते पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बोर खनन को प्रतिबंधित कर बोर वाहन को जब्त किया गया।

एसडीएम पलारी दीपक निकुंज ने बताया कि, बीते रविवार रात ग्राम दतरेंगी निवासी किसान पंचुराम निषाद के द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर बोर खनन संबंधी दस्तावेज की मांग वाहन चालक धर्मेंद्र ठाकुर से की गई जिस पर अनुमति सबंधी कोई दास्तावेज पेश नहीं करने पर बोर खनन प्रतिबंधित किया गया और पंचनामा तैयर कर बोर वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना प्रभारी गिधपुरी के सुपुर्द किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार चुम्मन लाल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उल्‍लेखनीय है कि, कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा जिले को आगामी 30 जून 2025 तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के नया बोर खनन प्रतिबंधित है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories