Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

मुख्यधारा से जुड़ेंगे बोक्सा जनजाति के मेधावी छात्र, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी

देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। “पीएम जन मन कार्यक्रम” के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके करियर को दिशा देने तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर कोटद्वार क्षेत्र में निवासरत बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग एवं जनरल काउंसलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को 12 छात्रों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने इस पहल को समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। उन्होंने कहा कि “पीएम जन मन कार्यक्रम” के तहत ऐसे प्रयासों से वंचित जनजातियों के छात्र समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे और भविष्य में दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने एक छात्र अनूप के निवास पर पहुंचकर उसकी व्यक्तिगत काउंसलिंग की। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान अनूप ने बताया कि उसने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी है और उसकी रुचि कंप्यूटर एवं टेक्नोलॉजी में है। वह आगे बी.कॉम. की पढ़ाई करना चाहता है। उन्होंने छात्र अनूप को बी.कॉम. के संभावित करियर विकल्पों की जानकारी दी तथा बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्र को शॉर्ट-टर्म कोर्सेज व डिजिटल स्किल्स के माध्यम से अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories