Sun, Mar 29, 2026
33 C
Gurgaon

कच्चे मकान में आग लगने से जिंदा जले भाई-बहन

उदयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। पाटिया थाना क्षेत्र के छतरी इलाके में बुधवार रात एक कच्चे मकान में लगी आग से दो नाबालिग जिंदा जल गए। झुलसे मां-बाप चार में से केवल दो ही बच्चों को आग से बाहर निकाल सके। हादसा इतना दर्दनाक था कि मासूम भाई-बहन कुछ मिनटों ही पूरी तरह जल गए। उनकी बॉडी कोयले जैसी हो गई थी। झुलसे पति-पत्नी को डूंगरपुर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

कनबई छतरी इलाके में प्रभुलाल गमेती (48) अपनी पत्नी पुष्पा (42) और चार बच्चों के साथ केलूपोश कच्चे मकान में रहता है। उनके घर के ठीक बाहर उनकी चाय-नाश्ता की दुकान है। बीती रात उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। माता-पिता अपने दाे बच्चों को लेकर तुरंत बाहर आ गए, बाकी दाे बच्चे झोपड़ी में ही रह गए। अचानक आग भड़क गई और दोनों बच्चे बाहर नहीं आ पाए।

माता-पिता ने अपने दोनों बच्चों को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने पूरे केलूपोश मकान को चपेट में ले लिया। तेज आग के कारण माता-पिता अपने दाे बच्चों को नहीं बचा पाए, बल्कि खुद भी झुलस गए।

आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की खूब कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इससे दोनों बच्चे बेटी जीनल गमेती (14) और बेटा सिद्धार्थ गमेती (8) भीषण आगजनी में जिंदा जल गए। दोनों के शव लकड़ी की तरह बुरी तरह से जल गए और जलने के बाद एकदम कड़क हो गए।

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रभुलाल गमेती के केलूपोश मकान में भीषण आगजनी में उनकी बेटी जीनल और बेटा सिद्धार्थ जिंदा जल गए। बेटी सरकारी स्कूल में आठवीं में और बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। घर में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों नाबालिगों के शव खैरवाड़ा हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। मृतकाें के माता-पिता का इलाज चल रहा है।

मृतक जीनल सबसे बड़ी बेटी और उसका मृतक भाई सिद्धार्थ सबसे छोटा बेटा था। इन दोनों के बीच दो भाई-बहन हैं जिन्हें समय रहते माता-पिता ने बचा लिया। इसमें 10 साल का बेटा सुमित और नाै साल की बेटी सकीना है।

घायल प्रभुलाल की भाभी गीता बाई ने बताया कि छत पर छोपड़ी और तिरपाल लगा था। पास में बिजली का पोल है जिसका तार छत पर टूट कर गिर गया। इसके बाद घर में आग लग गई। बच्चों को बचाने और आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझ पाई। ना ही बच्चों को बचा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories