Wed, Mar 25, 2026
16 C
Gurgaon

छात्र की बेरहमी से पिटाई का प्रिंसिपल पर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पूर्वी सिंहभूम, 9 मई (हि.स.)। सुंदरनगर स्थित लिटिल हार्ट स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र मयंक कुमार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। छात्र पर सिर्फ बाल बढ़े होने और फीस जमा न होने के कारण स्कूल प्रिंसिपल की ओर से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब लिटिल हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल संदीप चटर्जी ने छात्र मयंक कुमार को बाल बढ़े होने और फीस लंबित रहने पर गला दबाकर और जमीन पर पटक कर पीटना शुरू कर दिया।

छात्र बार-बार बेसुध होता रहा, लेकिन मारपीट बेरहमी से जारी रही। मयंक को गंभीर हालत में खासमहल स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गले, गाल और सिर पर चोट के निशान पाए गए।

इस घटना के बाद छात्र के अभिभावक को स्कूल द्वारा सूचना दी गई। जब मयंक के पिता स्कूल पहुंचे, तो प्रिंसिपल ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अभिभावकों ने सुंदरनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

सुंदरनगर थाने के सब इंस्पेक्टर मानीक कुमार ने बताया घटना को लेकर छात्र के अभिभावक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। यह केस कांड संख्या 16/2025 के तहत दर्ज है और मामले की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories