Mon, Mar 30, 2026
29 C
Gurgaon

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के ऑपरेशन में तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

चंडीगढ़, 17 फ़रवरी (हि.स.)। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन तस्करी के विरुद्ध तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार देर रात जारी जानकारी में बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में गिराई गई थी। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार पहले ऑपरेशन में अमृतसर के अजनाला थाना के चकबल गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति के घर पर बीएसएफ और एएनटीएफ पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान, संदिग्ध को 1.560 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जो कपड़े में लिपटे एक सफेद पॉलीथीन बैग में पैक किया गया था।

दूसरे ऑपरेशन में खुफिया इनपुट के आधार पर बीएसएफ ने सीमा पार से मादक पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने के लिए घात लगाया। जैसे ही ड्रोन ने भारत में अपनी खेप गिराने का प्रयास किया, बीएसएफ जवानों ने इसे सफलतापूर्वक रोक दिया और एक तस्कर को पकड़ लिया जो पैकेज लेने आया था। बीएसएफ ने पंजाब के तरनतारन जिले के दाल गांव के निवासी संदिग्ध व्यक्ति के पास से 1.095 किलोग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

तीसरे ऑपरेशन में, बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के दोना रहमत वाला गांव से दो अलग-अलग पैकेटों में एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। मादक पदार्थ एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए थे और हुक लगे पीले पैकेटों में पैक किए गए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories