Sat, Feb 21, 2026
21 C
Gurgaon

सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवानाें ने दुर्घटना में घायल माेटरसाइकिल सवार युवक की बचाई जान

कांकेर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाका परतापुर-कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम महला के पास एक माेटरसाइकिल सवार युवक दुर्गासाय दुग्गा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गया। उक्त घटना के दाैरान सर्चिंग पर निकले बीएसएफ 47 बटालियन महला कैंप के जवान दुर्घटना में घायल माेटरसाइकिल सवार युवक को प्राथमिक उपचार देकर, बीएसएफ की एम्बूलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार जारी है। युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग शाम 8:30 बजे परतापुर – कोयलीबेड़ा मार्ग पार ग्राम महला की ओर जानेवाली सड़क के पास एक माेटरसाइकिल रास्ते में पड़े हुए एक पत्थर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक ग्रामीण दुर्गासाय दुग्गा, पिता रामसाय दुग्गा, उम्र 40 वर्ष, निवासी- डोटोमेटा, उदयपुर, कांकेर गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। उक्त घटना के समय 47 बटालियन बीएसएफ (महला कैंप) की पार्टी उसी इलाके के जंगल में सर्चिंग-गश्त पर थी। घायल व्यक्ति को तड़पता देखकर जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार देकर बीएसएफ की एम्बूलेंस से सिविल अस्पताल, पंखाजूर पहुंचाकर युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। विजेंद्र नाथ गंगोली कमांडेंट, 47 बटालियन बीएसएफ के आदेशानुसार, जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति की जान बच गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories