बुद्ध पूर्णिमा 12 को, मंदिरों में दोमांग पाठ शुरू

0
154

रांची, 9 मई (हि.स.)। भगवान बुद्ध की जयंती 12 मई को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में शुरू हो गई है। इसे लेकर जैप-एक स्थित बुद्ध मंदिर में दोमांग पाठ किया गया। दोमंग पथ 10 मई तक किया जाएगा। शाम में मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। दार्जिलिंग के मणि सिंह लामा सहित अन्य चार लामा के नेतृत्व में पाठ किया जा रहा है।

इस अवसर पर जैप-एक में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैप-एक स्थित बुद्ध मंदिर में शुक्रवार को 1001 दीप जलाकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

11 मई को झंडा लगाया जाएगा। वहीं 12 मई को मुख्य समारोह होगा। सुबह 9.45 बजे मुख्य झंडा लगाया जाएगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के बाद सुबह 10.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। दोपहर में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here