Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

पहली बार बीटीसी विधानसभा में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र, राज्यपाल ने दिया अभिभाषण

कोकराझार (असम), 17 फरवरी (हि.स.)। 15वीं असम विधानसभा का बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही सोमवार को गुवाहाटी के बाहर कोकराझार स्थित बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) की विधानसभा में हुई। असम के इतिहास में यह पहली बार है जब विधानसभा की बैठक गुवाहाटी के बाहर आयोजित की गयी। हालांकि, शेष कार्यवाही असम विधानसभा में आयोजित होगी।

विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए कोकराझार पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि असम के इतिहास में पहली बार, असम विधानसभा सत्र की बैठक आज कोकराझार में हो रही है। यह शांति और प्रगति के लिए एक और मील का पत्थर है।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 79 पेज का अपना अभिभाषण 12.04 मिनट पर आरंभ किया और समापन 12.29 मिनट पर किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों और आने वाले समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। राज्य की आर्थिक विकास दर, एडवांटेज असम 2.0, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई, यूरिया प्लांट, चाय, स्टार्टअप समेत अन्य नवाचारों पर प्रकाश डाला।

सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने कोई टोका-टोकी नहीं हुई। सिर्फ राइजर दल के एकमात्र विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के आर्थिक विकास के आंकड़ों और बीटीआर शांति समझौता को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की कोशिश की, तो विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी ने अखिल को यह कहते हुए टोक दिया कि यह चर्चा का समय नहीं है। उन्होंने अखिल को आसन पर बैठने का निर्देश दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही लगभग डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया। असम विधानसभा का बजट सत्र आज से आरंभ होकर 25 मार्च तक जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories