Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

भैंस बनी मगरमच्छ का शिकार: सुसुआड और अदवा नदी में ‘जल दानव’ का आतंक

मीरजापुर, 29 मई (हि.स.)। हलिया विकास खंड स्थित सुसुआड और अदवा नदी इन दिनों मगरमच्छ के आतंक का पर्याय बनती जा रही हैं। गुरुवार को हलिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब प्रेम राज ओझा की भैंस पानी पीने नदी किनारे गई थी और मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंस नदी में पानी पी रही थी कि तभी मगरमच्छ ने तेजी से झपट्टा मारा और उसे पानी में खींचकर डुबो दिया। जब तक पशुपालक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मृत भैंस को बाहर निकाला।

यह पहली घटना नहीं है। चार दिन पूर्व ही सोठिया गांव की एक भेड़ को अदवा नदी में मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया था। अब तो हाल यह है कि डोंगहवा घाट पर मगरमच्छ खुलेआम किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं और कुत्ता, बिल्ली, बकरियां, यहां तक कि भेड़ों को भी पानी में घसीट ले जा रहे हैं।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि वन विभाग ने जल्द ही मगरमच्छों को गहरे जलाशयों में नहीं भेजा, तो किसी दिन किसी इंसान की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

ग्रामीणों की मांग

मगरमच्छों को बस्ती क्षेत्र से दूर किया जाए। नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पशुओं की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था की जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories