Tue, Mar 24, 2026
24 C
Gurgaon

यमुनानगर : ठेकदार की हत्या कर शव नहर की पटरी पर फेंका

परिजन की शिकायत पर महिला सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर, 24 मार्च (हि.स.)। गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी नहर की पटरी पर जगाधरी शहर के एक बिल्डिंग ठेकेदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी शांति कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई।जांच में पता चला कि जगाधरी शहर के एक बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर हत्या करने के बाद आरोपित बाइक पर शव लेकर घूमते रहे।परिजनों ने एक महिला सहित चार आरोपितों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम

के लिए भेज दिया है।

मृतक के बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता राजकुमार बिल्डिंग ठेकेदार है और रविवार शाम को वह उनके पास काम करने वाले व्यक्ति राहुल को उसके घर पैसे देने की बात कहकर बाइक पर निकले थे। जब वे देर तक नहीं पहुंचे तो वह अपने पिता को ढूंढने निकले। जब वें राहुल के घर के बाहर पहुंचे तो उसके पिता की बाइक राहुल के घर के बाहर खड़ी मिली। जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से उसके पिता की आवाज आ रही थी। फिर बंटी ने थोड़ा सा दरवाजा खोला तो मैंने अन्दर झांककर देखा कि कमरे में शराब की बोतलें और खून पड़ा दिखाई दिया। विजय के अनुसार बंटी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया। मैं राजेश वर्मा बिल्डिंग मालिक को बोलने गया और फिर वापस आकर देखा तो आरोपित राहुल, रेखा उर्फ तृप्ता, बंटी और प्रमोद मेरे पापा की बाइक सहित मौके से सबूत मिटाकर फरार हो चुके थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वे सारी रात अपने पिता को ढूंढते रहे। पुलिस ने परिजन के बयान पर अपहरण का केस दर्ज कर राजकुमार की तलाश शुरू कर दी।

जगाधरी शहर पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर आरोपिताें के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दाैरान सीसीटीवी कैमरे में शव को ठिकाने लगाने के लिए आराेपित बाइक पर घूमते नजर आए। देर रात बारह बजे के करीब गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी की पटरी पर राजकुमार का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान मिलें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories