छह बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

0
288

जयपुर, 3 जून (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को 6 बीघा भूमि पर बसाई जा रही 3 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया है।

महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चंद्र विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को जोन-12 में स्थित सिरसी रोड पर करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर, ग्राम निमेड़ा, सिरसी रोड पर करीब 02 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर और बिन्दायका फाटक के पास में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी ग्रेवल सडकें,सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा जोन-5 में स्थित शक्ति नगर के प्लॉट नंबर 88 में सेटबैक कवर कर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here